मनीष पॉल की मां उर्मिल पॉल का निधन… 76 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

मनीष पॉल की मां उर्मिल पॉल का निधन… 76 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली, 09 जुलाई। टेलीविजन होस्ट और अभिनेता मनीष पॉल की मां उर्मिल पॉल का बुधवार को दिल्ली में निधन हो गया। वह 76 वर्ष की थीं। मनीष पॉल की टीम ने आधिकारिक बयान जारी कर इस दुखद खबर की पुष्टि की है।

परिवार ने लोगों से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने की अपील की है। हालांकि, अभी तक निधन की वजह सामने नहीं आई है।

मनीष पॉल अपनी मां के बेहद करीब थे और अक्सर उनके साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते थे। मां के निधन की खबर के बाद फिल्म और टीवी जगत से जुड़े लोगों ने मनीष और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मनीष पॉल ने अपने करियर की शुरुआत रेडियो जॉकी और वीडियो जॉकी के तौर पर की थी। इसके बाद उन्होंने टीवी होस्ट, अभिनेता और कॉमेडियन के रूप में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने ‘झलक दिखला जा’, ‘डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स’ और ‘नच बलिए’ जैसे कई लोकप्रिय शो होस्ट किए हैं। साल 2013 में फिल्म ‘मिकी वायरस’ से उन्होंने बतौर मुख्य अभिनेता बॉलीवुड डेब्यू किया था।

लाइफस्टाइल