पति की दूसरी शादी की चर्चा,मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत…

पति की दूसरी शादी की चर्चा,मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत…

बलौदाबाजार। जिले के गिरौदपुरी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुकली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के तीन सदस्यों, 28 वर्षीय महिला और उसके दो मासूम बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना 19 नवंबर की रात की बताई जा रही है।

जहर सेवन की आशंका
मृतकों की पहचान युक्ति मानिकपुरी (28), बेटे चिराग दास मानिकपुरी (10) और दिव्यांश मानिकपुरी (5) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तीनों की मौत जहरीले पदार्थ के सेवन से होने की आशंका है।

पारिवारिक विवाद की भी आशंका
प्रारंभिक तौर पर पति की दूसरी शादी की चर्चा को घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, मौत के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

पुलिस जांच में जुटी
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी कसडोल भेजा गया। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आएगी। घटना से गांव में शोक का माहौल है।

Breaking News छत्तीसगढ़