छत्तीसगढ़ में IT का बड़ा एक्शन, 5 जिलों में छापेमारी

छत्तीसगढ़ में IT का बड़ा एक्शन, 5 जिलों में छापेमारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बुधवार सुबह आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़ और जांजगीर-चांपा में एक साथ छापेमारी की। 16 से अधिक टीमों ने कर चोरी और वित्तीय अनियमितताओं की सूचना पर अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी।

कई कारोबारी समूहों पर जांच
रायपुर और रायगढ़ में बर्बरीक कंपनी के ठिकानों पर जांच जारी है। वहीं, रायपुर के तेलीबांधा स्थित PRA ग्रुप के तीन ठिकानों पर भी अधिकारियों ने दस्तावेज खंगाले।

बिलासपुर में लोहा कारोबारी के यहां कार्रवाई
बिलासपुर में बड़े लोहा कारोबारी जयप्रकाश मित्तल के विद्या नगर स्थित निवास पर भी आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा। अधिकारी वित्तीय रिकॉर्ड की जांच और पूछताछ कर रहे हैं।
फिलहाल सभी ठिकानों पर कार्रवाई जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही अन्य जानकारियां सामने आएंगी।

Breaking News छत्तीसगढ़