रायपुर, 2 अक्टूबर। Meat Ban: गांधी जयंती के अवसर पर आज रायपुर नगर निगम क्षेत्र में मांस-मटन की बिक्री और पशुवध पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। नगर निगम ने शहर की सभी मांस दुकानों और पशुवध गृहों को बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं।
इसके अलावा होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में भी मांस-मटन बेचने और परोसने पर रोक रहेगी। निगम की टीमें शहरभर में निगरानी करेंगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
निर्देशों का उल्लंघन पाए जाने पर मांस-मटन जब्त करने के साथ जुर्माना भी लगाया जा सकता है। नगर निगम ने सभी संबंधित दुकानदारों और प्रतिष्ठान संचालकों से आदेश का पालन करने की अपील की है।

