रायपुर, 2 अक्टूबर। CG Dry Day: गांधी जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ में आज ड्राई डे घोषित किया गया है। इसके तहत प्रदेशभर की सभी देशी, विदेशी और कम्पोजिट मदिरा दुकानों में शराब की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी।
महासमुंद, गरियाबंद, कोरबा और मुंगेली समेत प्रदेश के सभी जिलों में शराब दुकानों पर बिक्री पर रोक रहेगी। प्रशासन ने ड्राई डे के दौरान नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए निगरानी बढ़ा दी है।
वहीं, अवैध शराब की बिक्री, परिवहन और भंडारण पर भी प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। संबंधित विभागों की टीमें अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई के लिए निगरानी करेंगी।

