जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के सन्ना क्षेत्र में 6 वर्षीय पहाड़ी कोरवा बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना को लेकर दावा किया जा रहा है कि बच्चे के शव से आंखें और किडनी भी गायब हैं।
दो दिन पुरानी वारदात की आशंका
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में वारदात करीब दो दिन पुरानी होने की आशंका जताई जा रही है। टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है।
पुलिस जांच में जुटी
फिलहाल बच्चे की हत्या किसने और क्यों की, साथ ही शरीर से अंग गायब होने के पीछे क्या वजह है, इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

