Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड, नवंबर अंत तक गिरेगा पारा…

Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड, नवंबर अंत तक गिरेगा पारा…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम साफ होने के साथ ही ठंड का असर बढ़ने लगा है। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में करीब 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी रायपुर में रात का तापमान 19 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में सुबह और रात की ठंड और बढ़ सकती है।

सुबह धुंध, रात में बढ़ेगी ठिठुरन

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, अगले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में एक डिग्री तक और गिरावट होने की संभावना है। फिलहाल दिन का तापमान 30 डिग्री के आसपास बना हुआ है। प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में ठंड का असर ज्यादा है, जहां कुछ शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री  पहुंच चुका है।

नवंबर अंत तक 14-15 डिग्री हो सकता है तापमान

मौसम के रुझान के अनुसार, नवंबर के आखिरी सप्ताह तक रायपुर में रात का पारा 14 से 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ऐसे में आने वाले दिनों में सुबह और रात के समय ठंड अधिक महसूस होगी।

Wether मौसम