Diwali Celebration : परिवार के साथ CM विष्णुदेव साय ने मनाई दीपावली, प्रदेशवासियों के लिए…

Diwali Celebration : परिवार के साथ CM विष्णुदेव साय ने मनाई दीपावली, प्रदेशवासियों के लिए…

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी धर्मपत्नी कौशल्या साय और परिवार के सदस्यों के साथ दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया। इस दौरान उन्होंने अपने निवास पर दीप जलाए और परिवार के साथ फुलझड़ियां व अनार जलाकर पर्व की खुशियां साझा कीं।

लोगों के साथ बांटी दीपावली की खुशियां

मुख्यमंत्री ने अपने निवास पहुंचे लोगों और कर्मचारियों के साथ भी दीपावली मनाई। उन्होंने प्रदेशवासियों को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने का संदेश

सीएम साय ने कहा कि दीपावली प्रेम, सद्भाव और खुशियों का पर्व है। यह त्योहार हमें आपसी रिश्तों को मजबूत करने और अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ते हुए नई ऊर्जा के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

News and Politics राज्य खबर