Crime News : अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, कांग्रेस नेता पर फायरिंग का…

Crime News : अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, कांग्रेस नेता पर फायरिंग का…

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के छिबरामऊ में रविवार शाम एक अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात कोतवाली से महज 150 मीटर की दूरी पर शाम करीब 7 बजे अंजाम दिया गया। मृतक सेवानिवृत्त दारोगा के बेटे थे। हत्या का आरोप कांग्रेस के जिला महासचिव पर लगा है।

कहासुनी के बाद मारी गोली

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अधिवक्ता और आरोपी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान आरोपी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी, जिससे अधिवक्ता की मौत हो गई।

2022 के चुनाव से जुड़ी थी रंजिश

बताया जा रहा है कि आरोपी ने 2022 में छिबरामऊ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। मतदान के दिन उसके साथ मारपीट हुई थी। उसे शक था कि इस घटना के पीछे अधिवक्ता का हाथ था। इसी बात को लकर दोनों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी।

पुलिस ने कही कार्रवाई की बात

प्रभारी निरीक्षक कपिल दुबे के मुताबिक, आपसी कहासुनी के दौरान गोली मारी गई। शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

क्राइम न्यूज