रायपुर। राजधानी के लाभांडी इलाके में चोरों ने शराब दुकान को निशाना बनाते हुए करीब 80 बोतल अंग्रेजी शराब चोरी कर ली। चोरी गई शराब की कीमत लगभग 34 हजार रुपये बताई जा रही है।
ताला तोड़कर दुकान में घुसे चोर
अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया और शराब लेकर फरार हो गए। घटना की शिकायत मिलने पर तेलीबांधा थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस चोरों की पहचान और तलाश में जुटी है।

