NMDC स्टील प्लांट में हादसा, पिघले लोहे की चपेट में आने से ऑपरेटर…

NMDC स्टील प्लांट में हादसा, पिघले लोहे की चपेट में आने से ऑपरेटर…

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के नगरनार स्थित NMDC स्टील प्लांट में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। ड्यूटी के दौरान पिघले लोहे (स्लैग) की चपेट में आने से 31 वर्षीय ऑपरेटर मंगल साय की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद प्लांट में हड़कंप मच गया।

2023 से प्लांट में कर रहा था काम

जानकारी के मुताबिक, मृतक मंगल साय बस्तर जिले के छोटे देवड़ा गांव का रहने वाला था। वह वर्ष 2023 से NMDC स्टील प्लांट में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। मंगलवार को काम के दौरान वह अचानक पिघले लोहे की चपेट में आ गया, जिससे उसकी जान चली गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही नगरनार पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद कर मर्ग कायम किया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस हादसे के बाद NMDC स्टील प्लांट में कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। कार्यस्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम और प्रबंधन की जवाबदेही को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Breaking News राज्य खबर