जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ गोवर्धन पूजा के अवसर पर बगिया स्थित कैम्प कार्यालय में विधि-विधान से गौ माता की पूजा-अर्चना की। उन्होंने गौ माता को तिलक लगाकर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
प्रकृति और गौवंश संरक्षण का दिया संदेश
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गोवर्धन पूजा भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला की याद दिलाती है। यह पर्व प्रकृति, पर्यावरण और गौवंश के संरक्षण के साथ आपसी सहयोग और एकजुटता का संदेश देता है।
गौरा-गौरी पर्व को बताया सांस्कृतिक पहचान
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का लोकपर्व गौरा-गौरी हमारी लोकआस्था, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे त्योहार हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ समाज में प्रेम और सद्भाव बढ़ाते हैं।
मुख्यमंत्री ने कामना की कि भगवान श्रीकृष्ण और गौरा-गौरी की कृपा से प्रदेश के खेत-खलिहान धन-धान्य से भरे रहें, किसानों के जीवन में समृद्धि आए और हर परिवार में सुख-शांति बनी रहे।

