गोवर्धन पूजा पर बांके बिहारी मंदिर पहुंचे राज्यपाल रमेन डेका, प्रदेश की खुशहाली…

गोवर्धन पूजा पर बांके बिहारी मंदिर पहुंचे राज्यपाल रमेन डेका, प्रदेश की खुशहाली…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर राजधानी रायपुर के सदर बाजार स्थित प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से भगवान बांके बिहारी की पूजा-अर्चना की। उनके साथ राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी भी मौजूद रहीं।

प्रदेशवासियों के लिए मांगी सुख-समृद्धि

पूजा के दौरान राज्यपाल ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। साथ ही उन्होंने सभी को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा, उमंग और समृद्धि लेकर आए।

News and Politics