बलौदा। शादी का वादा कर किशोरी से अनाचार करने के मामले में पुलिस ने 23 वर्षीय आरोपी दुर्गेश बरेठ को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में अपराध स्वीकार करने के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
जान-पहचान का उठाया फायदा
पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले से किशोरी के परिचित था। इसी जान-पहचान का फायदा उठाकर उसने शादी का झांसा दिया और जबरन अनाचार किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। अपराध स्वीकार करने और मिले साक्ष्यों के आधार पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

