जनजातीय समाज भारत की आत्मा, वोट बैंक नहीं : CM साय

जनजातीय समाज भारत की आत्मा, वोट बैंक नहीं : CM साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में जनजातीय गौरव सप्ताह के तहत पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए जनजातीय समाज वोट बैंक नहीं, बल्कि भारत की आत्मा है। जनजातीय समुदाय विकसित भारत के निर्माण का मजबूत आधार है।

बिरसा मुंडा के संघर्ष को किया याद

सीएम साय ने भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष किया। मुख्यमंत्री ने वीर नारायण सिंह, रानी दुर्गावती, तिलका मांझी और सिद्धो-कान्हू सहित अन्य जनजातीय नायकों के योगदान को भी याद किया।

जनजातीय विकास के लिए बढ़ा बजट

मुख्यमंत्री ने बताया कि जनजातीय कार्य मंत्रालय का बजट 2014-15 के 4,497 करोड़ से बढ़कर 2025-26 में 14,926 करोड़ रुपये हो गया है। पीएम जनमन, धरती आबा अभियान और पेसा कानून के जरिए जनजातीय क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा है।

2047 तक विकास में भागीदारी का लक्ष्य

सीएम ने कहा कि जनजातीय गांवों में आवास, बिजली, सड़क, पेयजल और शिक्षा जैसी सुविधाएं पहुंचाने के साथ एकलव्य विद्यालयों के विस्तार और सिकल सेल उन्मूलन पर काम किया जा रहा है। आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा भी दी जा रही है।

छत्तीसगढ़ राजनीति