रायपुर। छत्तीसगढ़ में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) के तहत आज सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशित कर दिया गया। सूची के अनुसार प्रदेश में कुल 1 करोड़ 90 लाख 16 हजार 768 मतदाता पंजीकृत हैं। वहीं प्रदेश में कुल 26,854 मतदान केंद्र हैं, जिनमें 5,876 शहरी और 20,978 ग्रामीण क्षेत्रों में हैं।
ऐसे जांचें अपना नाम
मतदाता सूची वोटर हेल्पलाइन ऐप और आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध है। इसके अलावा BLO से संपर्क कर या टोल फ्री नंबर 1950 पर कॉल करके भी जानकारी ले सकते हैं। नाम छूटने या विवरण में गलती होने पर संबंधित फॉर्म जमा कर सुधार कराया जा सकता है।
विजय शर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने SSR प्रक्रिया में सभी से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के नाम कटे हैं, उनकी बूथवार जानकारी निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। उन्होंने कांग्रेस पर भ्रम फैलाने और केवल हल्ला करने का आरोप लगाया।

