Crime News : मड़ई मेले में आइसक्रीम विक्रेता पर अज्ञात लोगों ने किया चाकू से हमला…

Crime News : मड़ई मेले में आइसक्रीम विक्रेता पर अज्ञात लोगों ने किया चाकू से हमला…

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मड़ई मेले में आइसक्रीम बेचने आए राजस्थान के युवक पर अज्ञात लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुरैना गांव के पास किया हमला
घायल की पहचान राजस्थान के भीलवाड़ा निवासी राम प्रकाश बिल के रूप में हुई है। वह भखारा क्षेत्र के मड़ई मेले में आइसक्रीम बेचने आया था। इसी दौरान पुरैना गांव के पास अज्ञात हमलावरों ने उसकी पीठ पर चाकू से वार कर दिया।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
घटना के बाद घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल हमले के कारणों और आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़