मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ में शादी के बाद पहली बार ससुराल पहुंची 23 वर्षीय दुल्हन आस्का की 12 घंटे के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना घोसी कोतवाली क्षेत्र के डेरा घाट गांव की है।
इंस्टाग्राम से शुरू हुई थी प्रेम कहानी
आस्का की करीब एक साल पहले इंस्टाग्राम पर मऊ निवासी हरिश्चंद्र से दोस्ती हुई थी। दोनों ने 7 मई 2026 को शादी की थी। शुक्रवार रात पति उसे पहली बार विदा कराकर ससुराल ले गया, लेकिन शनिवार सुबह उसकी मौत की खबर मायके पहुंच गई।
बाइक और 50 हजार रुपये मांगने का आरोप
मृतका के भाई गुड्डू चौहान ने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। भाई के मुताबिक, शादी में कई सामान देने के बावजूद ससुराल वाले बाइक और 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे।
पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस को रिपोर्ट का इंतजार है।

