Crime News : DJ डांस प्रतियोगिता के दौरान खूनी खेल, चाकूबाजी में युवक…

Crime News : DJ डांस प्रतियोगिता के दौरान खूनी खेल, चाकूबाजी में युवक…

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में डीजे डांस प्रतियोगिता के दौरान हुए विवाद में चाकूबाजी से एक युवक की हत्या कर दी गई, जबकि तीन युवक घायल हो गए। घटना खल्लारी थाना क्षेत्र के कोल्दा गांव की है।

विवाद के बाद चाकू से हमला
जानकारी के मुताबिक, ग्राम कोमा निवासी 22 वर्षीय डेनिल दीवान अपने दोस्तों के साथ डीजे डांस देखने कोल्दा गांव गया था। इस दौरान दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला बढ़ा और एक पक्ष ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में डेनिल की मौके पर ही मौत हो गई।

तीन युवक अस्पताल में भर्ती
चाकूबाजी में मनीष, मन्नू और सोमनाथ दीवान घायल हुए हैं। तीनों को महासमुंद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिरासत में संदिग्ध, पूछताछ जारी
घटना की सूचना मिलते ही खल्लारी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।

छत्तीसगढ़