Crime News : AI से बनाया कलेक्टर का फर्जी आदेश, जब्त बाइक छुड़ाने…

Crime News : AI से बनाया कलेक्टर का फर्जी आदेश, जब्त बाइक छुड़ाने…

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में AI की मदद से फर्जी सरकारी आदेश तैयार करने का मामला सामने आया है। आबकारी मामले में जब्त मोटरसाइकिल छुड़ाने के लिए दो आरोपियों ने कलेक्टर दुर्ग के नाम से फर्जी आदेश बनाया और उसे आबकारी कार्यालय में पेश कर दिया। जांच में दस्तावेज फर्जी पाए जाने पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

AI से तैयार किया फर्जी सरकारी आदेश
पुलिस के मुताबिक, आरोपी जय कुमार आडिल उर्फ पप्पू (32) और युगल किशोर शर्मा उर्फ राजा (40), निवासी ग्राम मोहरेंगा, ने वर्ष 2025 के आबकारी प्रकरण में जब्त अपनी होंडा HF डिलक्स बाइक (CG 07 B 15687) छुड़ाने के लिए AI का इस्तेमाल कर फर्जी आदेश तैयार किया था।

मोबाइल और दस्तावेज जब्त
14 नवंबर को शिकायत मिलने के बाद भिलाई भट्ठी पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन और फर्जी आदेश की प्रति जब्त की गई है। दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी शासकीय दस्तावेज की सत्यता संबंधित विभाग से जरूर जांचें। AI से फर्जी सरकारी दस्तावेज बनाना और उनका इस्तेमाल करना दंडनीय अपराध है।

छत्तीसगढ़