Crime News : लकड़ी फोड़ने को लेकर दो पक्ष में खूनी संघर्ष में एक युवक…

Crime News : लकड़ी फोड़ने को लेकर दो पक्ष में खूनी संघर्ष में एक युवक…

बिलासपुर- सरकंडा थाना क्षेत्र के अटल आवास स्थित डी ब्लॉक में लकड़ी फोड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में मयंक ध्रुव की मौत हो गई, जबकि गोपाल समेत दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप

जानकारी के अनुसार, आग तापने के लिए लकड़ी फोड़ने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। मारपीट के दौरान कई लोग घायल हुए, जिनमें मयंक ध्रुव की हालत गंभीर होने के चलते उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने दर्ज की FIR, जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मारपीट में शामिल लोगों और विवाद के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ़