कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 9वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं का नशा करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया है। वीडियो में कुछ छात्र-छात्राएं शराब, सिगरेट और गांजा का सेवन करते दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो में शराब, सिगरेट और गांजा सेवन का दावा
मामला शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरबीधतुरा का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में दो छात्राएं शराब के नशे में सिगरेट पीते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करती नजर आ रही हैं, जबकि कुछ छात्र गांजा पीते दिखाई दे रहे हैं। सभी विद्यार्थी 9वीं कक्षा के बताए जा रहे हैं।
स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक बुलाई गई
स्कूल के प्राचार्य वीरभद्र सिंह पैकरा ने वीडियो की पुष्टि की है। मामला सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन ने गंभीरता दिखाते हुए स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक बुलाई है। बैठक में वायरल वीडियो और विद्यार्थियों की इस गतिविधि को लेकर चर्चा की जाएगी।

