विधायक ईश्वर साहू का डांस वीडियो वायरल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा…

विधायक ईश्वर साहू का डांस वीडियो वायरल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा…

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के साजा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक ईश्वर साहू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक नर्तक महिलाओं के साथ झूमते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो बेमेतरा जिले के मारो नगर पंचायत में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम का है।

कांग्रेस ने उठाए जनसमस्याओं के मुद्दे

वीडियो सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर इसे पोस्ट कर विधायक और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने महंगाई, गरीबों को चना-गुड़ नहीं मिलने, बेरोजगारी, महंगी बिजली और पटवारियों की हड़ताल जैसी समस्याओं का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि विधायक को जनता की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है।

कांग्रेस की इस पोस्ट के बाद विधायक का वायरल वीडियो राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है।

छत्तीसगढ़ राजनीति