रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने चार वरिष्ठ IAS अधिकारियों को पदोन्नति दी है। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह और गृह विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक को अपर मुख्य सचिव (ACS) बनाया गया है। वहीं, 2002 बैच के IAS अधिकारी डॉ. रोहित यादव और डॉ. कमलप्रीत सिंह को सचिव से प्रमुख सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है।
जनवरी से पहले मिला प्रमोशन
चारों अधिकारियों की पदोन्नति जनवरी 2027 में प्रस्तावित थी, लेकिन सरकार ने करीब डेढ़ महीने पहले ही प्रमोशन दे दिया। इसे अधिकारियों के अनुभव और कार्यक्षमता पर सरकार के भरोसे के तौर पर देखा जा रहा है।

सुबोध सिंह की भूमिका भी अहम
सुबोध कुमार सिंह को दिल्ली से वापस बुलाकर मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया था। प्रशासनिक कामकाज को प्रभावी बनाने और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में उनकी भूमिका अहम मानी जाती है।

