रायपुर। रेलवे के कार्यों के चलते दिसंबर में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। संबलपुर मंडल के बूंदामल स्टेशन पर फ्लाईओवर लाइन कनेक्टिविटी के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इसके चलते कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
तीन दिन पैसेंजर ट्रेन रहेगी रद्द
रेलवे के अनुसार, 21, 24 और 26 दिसंबर को ट्रेन नंबर 58213/58214 टिटलागढ़-बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर का परिचालन रद्द रहेगा। इससे इस मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ सकती है।
हीराकुंड एक्सप्रेस भी चलेगी देरी से
वहीं, 26 दिसंबर को विशाखापत्तनम से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 20807 विशाखापत्तनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस निर्धारित समय से करीब 4 घंटे देरी से चलेगी।

