Crime News : छठ मनाने बिहार गया था परिवार, पीछे से घर में घुसे चोर, सोने-चांदी के…

Crime News : छठ मनाने बिहार गया था परिवार, पीछे से घर में घुसे चोर, सोने-चांदी के…

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में चोरों ने बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के आरएसी कैंपस स्थित एक आवास को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर बंद घर का ताला तोड़कर करीब 320 ग्राम सोने, 450 ग्राम चांदी के आभूषण और लाइसेंसी .315 बोर की राइफल चोरी कर ले गए। पीड़ित विश्वविद्यालय कर्मचारी दीपू उपाध्याय ने कांके थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

छठ पूजा मनाने बिहार गया था परिवार

दीपू उपाध्याय 13 नवंबर को परिवार के साथ छठ पूजा मनाने अपने पैतृक गांव कल्याणपुर, भोजपुर (बिहार) गए थे। 19 नवंबर की सुबह लौटने पर घर के मुख्य दरवाजे की कुंडी टूटी मिली। अंदर कमरों और बक्सों के ताले टूटे हुए थे तथा सामान बिखरा पड़ा था।

लाखों के जेवर और राइफल गायब

जांच में हार, चेन, चूड़ियां, अंगूठियां, झुमके सहित करीब 320 ग्राम सोने के गहने और 450 ग्राम चांदी के आभूषण गायब मिले। इसके अलावा पायल, बिछिया के पांच सेट और बक्से में रखी लाइसेंसी .315 बोर की राइफल भी चोरी हो गई।

डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम ने की जांच

सूचना मिलते ही कांके पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम को बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। फिलहाल पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।

कैंपस की सुरक्षा पर उठे सवाल

विश्वविद्यालय परिसर में निजी सुरक्षा एजेंसी के गार्ड तैनात होने के बावजूद आवास में चोरी की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

देश-विदेश