रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान का प्रभाव अभी भी बना हुआ है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी चक्रवात सक्रिय रहने से उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
इन जिलों में जारी हुआ येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने पेंड्रा, कोरबा, जांजगीर, बिलासपुर और मुंगेली जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में मौसम के बिगड़े हालात को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है। चक्रवात का असर आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में देखने को मिल सकता है।

