सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। बिहार के सासाराम से अंबिकापुर जा रही बस प्रतापपुर के शिवपुर मार्ग पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में करीब 12 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।
टायर फटने से हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, सफर के दौरान अचानक बस का टायर फट गया, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

गंभीर घायलों को अंबिकापुर रेफर
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को प्रतापपुर अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल चार यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया है। प्रतापपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच कर रही है।

