चौथे चक्रवात की आशंका, किसानों की बढ़ी चिंता, धान की मिसाई में जुटे अन्नदाता…

चौथे चक्रवात की आशंका, किसानों की बढ़ी चिंता, धान की मिसाई में जुटे अन्नदाता…

जगदलपुर। बस्तर में मौसम के लगातार बदलते मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। तीन चक्रवातों का असर झेल चुके किसानों को अब चौथे चक्रवात की आशंका सता रही है। संभावित बारिश को देखते हुए किसान खेतों में कटी धान की फसल और कूपा में रखी उपज को सुरक्षित करने में जुट गए हैं।

परंपरा से पहले कर रहे धान की मिसाई
ग्रामीण क्षेत्रों में चरू जतरा संपन्न होने से पहले धान की मिसाई नहीं करने की परंपरा है। लेकिन फसल खराब होने के डर से कई किसान इस बार परंपरा तोड़कर पहले ही मिसाई कर रहे हैं। इसके लिए वे परंपरा के उल्लंघन पर मिलने वाला दंड स्वीकार करने को भी तैयार हैं।

बारिश से फसल खराब होने का डर
किसानों को आशंका है कि बारिश में भीगने से धान की गुणवत्ता खराब हो सकती है। वहीं, धान बेचने के लिए तैयार किसान अब खरीदी केंद्रों में टोकन मिलने का इंतजार कर रहे हैं। लगातार बदलते मौसम ने इस बार किसानों के लिए अपनी मेहनत की फसल सुरक्षित घर तक पहुंचाना बड़ी चुनौती बना दिया है।

छत्तीसगढ़