Crime News : लाखो में बेची जमीन की दोबारा रजिस्ट्री, विक्रेता पर धोखाधड़ी का केस…

Crime News : लाखो में बेची जमीन की दोबारा रजिस्ट्री, विक्रेता पर धोखाधड़ी का केस…

बिलासपुर। न्यायधानी में जमीन की दोबारा रजिस्ट्री कराने का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने 17 लाख 93 हजार रुपए में जमीन बेचकर उसका नामांतरण खरीदार के नाम करा दिया, लेकिन बाद में उसी जमीन को दूसरे व्यक्ति के नाम रजिस्ट्री कर दिया। मामले में सकरी पुलिस ने विक्रेता के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है।

2007 में हुई थी पहली रजिस्ट्री

पुलिस के मुताबिक, चांटापारा निवासी हिमांशु दीक्षित ने शिकायत में बताया कि मंगला निवासी सहसराम निर्मलकर ने 9 जुलाई 2007 को जोंकी स्थित जमीन 17.93 लाख रुपए लेकर उनके नाम रजिस्ट्री की थी। जमीन का नामांतरण भी हो चुका था और भू-अधिकार पुस्तिका में हिमांशु का नाम दर्ज था।

2026 में दूसरे के नाम कर दी रजिस्ट्री

आरोप है कि सहसराम निर्मलकर ने 22 मार्च 2026 को उसी जमीन की दोबारा रजिस्ट्री भूपेंद्र यादव के नाम करा दी। शिकायत के आधार पर सकरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

छत्तीसगढ़