CG Crime News : NEET की तैयारी कर रहे छात्र की मौत, कमरे में मिला प्रेम पत्र…

CG Crime News : NEET की तैयारी कर रहे छात्र की मौत, कमरे में मिला प्रेम पत्र…

रायपुर। राजधानी के कुशालपुर में NEET की तैयारी कर रहे 17 वर्षीय छात्र श्रेयांश बंजारे की मौत का मामला सामने आया है। बलौदाबाजार निवासी श्रेयांश अक्टूबर 2026 से किराये के मकान में रहकर एलेन कोचिंग संस्थान में पढ़ाई कर रहा था।

दोस्तों को नहीं मिला जवाब, कमरे में मिला शव

बुधवार को श्रेयांश कोचिंग नहीं पहुंचा और दोस्तों के फोन भी रिसीव नहीं किए। इसके बाद दोस्त उसके कमरे पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद होने पर खिड़की से देखने पर छात्र का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिता की मौजूदगी में दरवाजा खुलवाया।

हाथ में मिला युवती का प्रेम पत्र

जांच के दौरान छात्र के पास एक युवती का प्रेम पत्र मिला, जिसमें उसे प्रेम संबंधों में उलझने के बजाय करियर पर ध्यान देने की सलाह दी गई थी। हालांकि, मौत की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है।

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए हैं। मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस दोस्तों और परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़