Crime News : खाने की थाली बनी मौत की वजह, छोटे भाई ने डंडे से पीटकर बड़े भाई की कर दी हत्या

Crime News : खाने की थाली बनी मौत की वजह, छोटे भाई ने डंडे से पीटकर बड़े भाई की कर दी हत्या

शामली। उत्तर प्रदेश के शामली जिले के चौसाना में खाने को लेकर हुआ मामूली विवाद खूनी वारदात में बदल गया। छोटे भाई ने गुस्से में आकर बड़े भाई के सिर पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।

पहले खाना परोसने को लेकर हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात करीब 9:30 बजे घर में खाना खाने को लेकर शनि और उसके छोटे भाई पंकज के बीच विवाद हो गया। परिवार ने पहले शनि की थाली लगा दी थी, जिससे नाराज पंकज की बड़े भाई से कहासुनी शुरू हो गई।

इलाज के दौरान तोड़ा दम, आरोपी गिरफ्तार

विवाद बढ़ने पर पंकज ने पास रखे डंडे से शनि के सिर पर हमला कर दिया। गंभीर हालत में परिजन उसे करनाल के अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पंकज को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक, शुरुआती जांच में हत्या की वजह खाने को लेकर हुआ पारिवारिक विवाद सामने आया है। मामले की जांच जारी है।

देश-विदेश