CG Crime News : सरकारी जमीन की जांच करने पहुंचे पटवारी से मारपीट, दो भाइयों पर FIR…

CG Crime News : सरकारी जमीन की जांच करने पहुंचे पटवारी से मारपीट, दो भाइयों पर FIR…

रायगढ़। जिले के घरघोड़ा तहसील के ग्राम रायकेरा में शासकीय जमीन पर अतिक्रमण की जांच करने पहुंचे पटवारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा फरार है।

जानकारी के मुताबिक, पटवारी शिवानंद गिरी 24 नवंबर को ग्राम नयारामपुर में शासकीय जमीन पर बन रहे शेड की जांच करने पहुंचे थे। उन्होंने निर्माण करा रहे प्यारीलाल गुप्ता उर्फ गांधी को जांच पूरी होने तक काम रोकने की समझाइश दी। इसी बात पर विवाद हो गया। आरोप है कि प्यारीलाल और उसके भाई विजय गुप्ता ने पटवारी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई।

पटवारी की शिकायत पर घरघोड़ा पुलिस ने दोनों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने विजय गुप्ता (53) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वहीं, फरार प्यारीलाल की तलाश की जा रही है।

छत्तीसगढ़