रायपुर। छत्तीसगढ़ में CGPSC भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राहत भरा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) के अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द की जाएगी। साथ ही सरकारी विभागों में खाली पदों पर नई भर्तियां भी जल्द निकाली जाएंगी।
युवाओं को रोजगार देना प्राथमिकता
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर देना सरकार की प्राथमिकता है। शासकीय सेवाओं के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। युवाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए जल्द ही नए पदों पर वैकेंसी जारी की जाएगी।

