Chhattisgarh Politics : खड़गे के बयान पर विजय शर्मा का पलटवार, हुडी पर लिखा- ‘Modi Kahin Nahi Jayega Broooo…

Chhattisgarh Politics : खड़गे के बयान पर विजय शर्मा का पलटवार, हुडी पर लिखा- ‘Modi Kahin Nahi Jayega Broooo…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई विवादित टिप्पणी का अनोखे अंदाज में जवाब दिया है। विजय शर्मा ने काली हुडी पहने अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की, जिस पर ‘Modi Kahin Nahi Jayega Broooo!’ लिखा हुआ है।

पटना में खड़गे ने दिया था विवादित बयान

यह मामला 25 अक्टूबर को पटना में आयोजित श्रीकृष्ण सिंह जयंती समारोह का है। कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति ने कहा, ‘मोदी नहीं जाएगा।’ इस पर खड़गे ने जवाब देते हुए कहा, ‘मोदी का बाप भी जाएगा।’ उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

अब विजय शर्मा की हुडी पर लिखे संदेश को खड़गे की टिप्पणी के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है। उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

News and Politics