Crime News : शादी का झांसा देकर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर  खिलाई दवा और…

Crime News : शादी का झांसा देकर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खिलाई दवा और…

औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद जिले के जम्होर थाना क्षेत्र स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में 10वीं की नाबालिग छात्रा के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। आरोप स्कूल के ही कंप्यूटर शिक्षक पर लगा है, जिसने शादी का झांसा देकर छात्रा का शोषण किया।

नंबर लेकर शुरू की बातचीत, फिर दी धमकी

परिजनों की शिकायत के मुताबिक, आरोपी शिक्षक ने स्कूल के दस्तावेजों से छात्रा का मोबाइल नंबर लेकर पढ़ाई और होमवर्क के बहाने बातचीत शुरू की। बाद में शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करने लगा। पीड़िता का आरोप है कि शिक्षक उसे किसी को बताने पर माता-पिता की हत्या करने की धमकी देता था।

गर्भवती होने पर खिलाई दवा

लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर छात्रा ने हॉस्टल छोड़ दिया था। इसी दौरान गर्भवती होने की जानकारी मिलने पर आरोपी ने उसे एक दवा खिला दी, ताकि मामला सामने न आए।

पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज, आरोपी की तलाश

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ मजिस्ट्रेट के सामने बयान भी दर्ज कराया गया है। जम्होर थाना प्रभारी दीपक कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं, परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी और बर्खास्तगी की मांग की है।

क्राइम न्यूज