Crime News : बाल संप्रेक्षण गृह के बाहर खूनी वारदात, तीन नाबालिगों ने चाकू मारकर…

Crime News : बाल संप्रेक्षण गृह के बाहर खूनी वारदात, तीन नाबालिगों ने चाकू मारकर…

रायपुर। राजधानी के माना थाना क्षेत्र में बुधवार शाम बाल संप्रेक्षण गृह के बाहर तीन नाबालिगों ने पुरानी रंजिश के चलते 18 वर्षीय सावन सेन की चाकू मारकर हत्या कर दी। गंभीर हालत में उसे मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अभिरक्षा में ले लिया है।

संप्रेक्षण गृह से निकलते ही किया हमला
जानकारी के अनुसार, सावन सेन निवासी अश्विनी नगर बुधवार शाम माना स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में बंद अपने परिचित से मिलने पहुंचा था। शाम करीब 4 बजे मुलाकात के बाद बाहर निकलते ही तीन नाबालिगों ने उसे घेरकर चाकू से हमला कर दिया।

तीन महीने पुरानी रंजिश में हत्या
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि करीब तीन महीने पहले सावन ने आरोपियों में से एक पर चाकू से हमला किया था। इसी रंजिश का बदला लेने के लिए तीनों ने उसकी हत्या की योजना बनाई थी। सावन के संप्रेक्षण गृह आने की जानकारी मिलने पर उन्होंने वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने तीनों विधि से संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में लेकर मामला दर्ज किया है। उन्हें जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

क्राइम न्यूज