दुर्ग। छत्तीसगढ़ के शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की संपत्तियों पर बड़ी कार्रवाई की है। ED की रायपुर जोनल टीम ने दुर्ग जिले की विट्ठल ग्रीन सोसाइटी में स्थित संपत्तियों को जब्त कर लिया।
30 संपत्तियों पर कार्रवाई
ED ने चैतन्य बघेल की करीब 26.43 करोड़ रुपये मूल्य के 30 प्लॉट और फ्लैट जब्त किए हैं। शनिवार को टीम ने इन संपत्तियों पर जब्ती संबंधी नोटिस भी चस्पा कर दिए।

