पटवारी हड़ताल के बीच मंत्री टंकराम वर्मा का बयान, धान खरीदी पर नहीं पड़ेगा असर…

पटवारी हड़ताल के बीच मंत्री टंकराम वर्मा का बयान, धान खरीदी पर नहीं पड़ेगा असर…

बलौदा बाजार। प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल के बीच राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने साफ किया है कि धान खरीदी प्रभावित नहीं होगी। किसानों को परेशानी न हो, इसके लिए तहसीलदार और एसडीएम धान का सत्यापन करेंगे।

अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
मंत्री ने कहा कि पटवारियों की अनुपस्थिति में जिला प्रशासन के अधिकारी सत्यापन की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके बाद नियमानुसार धान खरीदी की जाएगी।

21 क्विंटल पर मिलेगी आदान सहायता
मंत्री वर्मा ने बताया कि यदि किसान पानी, खाद या बीज की कमी के कारण प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान नहीं बेच पाता और केवल 10 क्विंटल उत्पादन होता है, तब भी शेष 11 क्विंटल पर आदान सहायता मिलेगी। सरकार की ओर से प्रति एकड़ 13,839 रुपये सहायता का प्रावधान है।

छत्तीसगढ़