रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से बुधवार को इंडिया इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइटेड नेशंस (IIMUN) की चार्ज डी अफेयर्स अंबर फातिमा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को अगले महीने बिलासपुर में आयोजित होने वाले यूथ कनेक्ट कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया।
युवाओं में नेतृत्व और संवाद कौशल को बढ़ावा
IIMUN युवाओं में नेतृत्व क्षमता, बेहतर संवाद कौशल और वैश्विक सोच विकसित करने के लिए काम करती है। आगामी यूथ कनेक्ट कार्यक्रम के जरिए भी युवाओं को इन क्षमताओं से जोड़ने की पहल की जाएगी।

