Bilaspur Crime News: बिलासपुर सिम्स अस्पताल में पेट्रोल चोरी… गाड़ी से पेट्रोल निकालते दो युवक पकड़े गए

Bilaspur Crime News: बिलासपुर सिम्स अस्पताल में पेट्रोल चोरी… गाड़ी से पेट्रोल निकालते दो युवक पकड़े गए

बिलासपुर, 11 सितम्बर। Bilaspur Crime News: बिलासपुर के सिम्स अस्पताल परिसर में एक बार फिर चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल की स्टाफ पार्किंग में खड़ी एक कर्मचारी की गाड़ी से पेट्रोल चोरी करते हुए दो संदिग्ध युवकों को मौके पर पकड़ लिया गया। घटना के बाद अस्पताल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

गाड़ी से पेट्रोल निकालते पकड़े गए

सिम्स में चपरासी के पद पर पदस्थ विजय कुमार यादव के मुताबिक, वह ड्यूटी पर थे। इसी दौरान दो युवक स्टाफ पार्किंग क्षेत्र में खड़ी उनकी गाड़ी से पेट्रोल निकाल रहे थे। वहां मौजूद गार्ड और अन्य ड्राइवरों की नजर संदिग्ध युवकों पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने दोनों को पकड़ लिया।

सूचना मिलने पर विजय कुमार यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दोनों युवक उनकी गाड़ी से पेट्रोल निकाल रहे थे। इसके बाद घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी गई।

पहले भी हो चुकी हैं चोरी की घटनाएं

पीड़ित कर्मचारी का कहना है कि सिम्स अस्पताल परिसर में पहले भी कई बार वाहनों और उनके पार्ट्स की चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कर्मचारियों के मुताबिक, लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से अस्पताल में काम करने वाले कर्मचारियों और आने वाले लोगों में चिंता बनी हुई है।

लगातार चोरी की घटनाओं को देखते हुए अस्पताल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कर्मचारियों ने निगरानी और सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग की है।

देश-विदेश