Road Accident : भीषण सड़क हादसा, कार में जिंदा जले 6 लोग…

Road Accident : भीषण सड़क हादसा, कार में जिंदा जले 6 लोग…

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसे में एक महिला समेत छह लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। सभी मृतक हरियाणा के जींद के रहने वाले थे और कार से हरिद्वार जा रहे थे।

बिजली के पोल से टकराकर पलटी कार

हादसा सुबह करीब 5 बजे पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे पर तितावी थाना क्षेत्र के जग्गाहेड़ी के पास हुआ। तेज रफ्तार कार पहले बिजली के पोल से टकराई और फिर डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में पलट गई। टक्कर के बाद कार में भीषण आग लग गई।

एक घंटे की मशक्कत के बाद बुझी आग

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कार सवार सभी छह लोगों की मौत हो चुकी थी। आग में शव बुरी तरह झुलस जाने के कारण उनकी पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस ने शवों के अवशेष पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Breaking News