बलौदाबाजार। दिवाली की रात बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने जिलेभर में जुए के फड़ों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 31 लोगों को गिरफ्तार किया है। एसपी गौरव राय के निर्देश पर चलाए गए विशेष एंटी क्राइम अभियान के तहत सिमगा, भाटापारा शहर, कसडोल और सुहेला सहित कई थाना क्षेत्रों में छापेमारी की गई।
57 हजार रुपये से ज्यादा नकद जब्त
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 57 हजार 230 रुपये नकद, ताश की 52 पत्ती और जुआ खेलने की अन्य सामग्री जब्त की है। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई है।


पत्रकार और जनप्रतिनिधियों के पकड़े जाने की चर्चा
कार्रवाई में कुछ पत्रकारों, पार्षदों और सरपंच प्रतिनिधियों के पकड़े जाने की भी चर्चा है। वहीं, कसडोल में दो नामी लोगों के मौके से फरार होने की बात सामने आई है। हालांकि, इन दावों की पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

