दीपावली पर अघोरेश्वर भगवान राम विद्या मंदिर पहुंचे वित्त मंत्री ओपी चौधरी…

दीपावली पर अघोरेश्वर भगवान राम विद्या मंदिर पहुंचे वित्त मंत्री ओपी चौधरी…

रायगढ़। दीपावली के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी बनोरा स्थित अघोरेश्वर भगवान राम विद्या मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर का अवलोकन कर वहां की शैक्षणिक व्यवस्थाओं और वातावरण की जानकारी ली।

शिक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

विद्यालय भ्रमण के दौरान ओपी चौधरी ने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों को जाना। उन्होंने विद्यालय के महत्व और शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में भी जानकारी ली।

Education News and Politics