पटना। दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय कॉलेज छात्र अविनाश कुमार की हत्या से सनसनी फैल गई। सोमवार शाम उसका शव गंगहारा के फुटानी बाजार के पास मिला। शुरुआती जांच में गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है।
बताया जा रहा है कि शाम को एक फोन आने के बाद अविनाश घर से मंदिर जाने की बात कहकर निकला था। कुछ देर बाद परिजनों को उसके साथ मारपीट होने की सूचना मिली। परिवार मौके पर पहुंचा तो उसकी मौत हो चुकी थी।
मृतक के पिता ने गांव के छह लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या की वजह सामने नहीं आई है।

