जगदलपुर। बस्तर जिले के जगदलपुर में गीदम रोड स्थित भुवन कबाड़ी दुकान में सोमवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने दुकान में रखे कबाड़ को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
दमकल टीम ने आग पर पाया काबू
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

