स्कूल शिक्षा मंत्री के पैर छूता दिखा वर्दीधारी जवान, वीडियो वायरल होने पर मचा सियासी…

स्कूल शिक्षा मंत्री के पैर छूता दिखा वर्दीधारी जवान, वीडियो वायरल होने पर मचा सियासी…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का दिवाली के दौरान एक पुलिसकर्मी द्वारा पैर छूने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में मंत्री लोगों को उपहार बांटते नजर आ रहे हैं, तभी वर्दी पहने एक जवान उनके पैर छू लेता है। इस घटना के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है।

भूपेश बघेल और आरके विज ने उठाए सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घटना पर निशाना साधते हुए कहा कि पुलिसकर्मी को अशोक चिह्न धारण करने का अधिकार मिला है, लेकिन सरकार ने प्रशासन को नतमस्तक कर दिया है। वहीं, पूर्व पुलिस अधिकारी आरके विज ने भी आपत्ति जताते हुए कहा कि वर्दीधारी अधिकारियों को सार्वजनिक स्थान पर किसी के पैर नहीं छूने चाहिए।

मंत्री बोले- जवान मेरे गांव का रहने वाला

विवाद बढ़ने के बाद मंत्री गजेंद्र यादव ने सफाई देते हुए कहा कि पैर छूने वाला पुलिसकर्मी उनके ही गांव का रहने वाला है। उन्होंने जवान को ऐसा करने से मना भी किया था, लेकिन वह भावुक हो गया और उनके पैर छू लिए। मंत्री ने स्पष्ट किया कि उन्होंने जवान को ऐसा करने के लिए नहीं कहा था।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की वर्दी की मर्यादा और जनप्रतिनिधियों के आचरण को लेकर सियासी बहस छिड़ गई है।

News and Politics राज्य खबर