बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दिवाली मनाने गांव गए परिवार के सूने मकान को चोर ने निशाना बना लिया। मोपका चौकी पुलिस ने चोरी के आरोप में मोहित ध्रुव को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने घर का ताला तोड़कर अलमारी और लॉकर से नकदी व सामान चोरी किया था।
पुलिस ने नकदी और जेवर किए बरामद
मामला रामकृष्ण नगर मोपका का है। मकान मालिक परिवार के साथ गांव गया हुआ था। इसी दौरान आरोपी ने घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और मुखबिर की सूचना पर मोहित ध्रुव को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के पास से आर्टिफिशियल ज्वेलरी और 2 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। वहीं, चोरी के बाकी 15 हजार रुपये उसने दिवाली में पटाखे फोड़ने और खाने-पीने में खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 331(4) और 305(1) के तहत कार्रवाई की है।

