तीन दिन में जवाब नहीं देना पड़ा भारी, पटवारी पर गिरी निलंबन की गाज…

तीन दिन में जवाब नहीं देना पड़ा भारी, पटवारी पर गिरी निलंबन की गाज…

एमसीबी। चिरमिरी तहसील में पदस्थ पटवारी प्रभाकर कुमार को लापरवाही और विभागीय अनियमितताओं के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

नोटिस के बाद भी नहीं दिया संतोषजनक जवाब

आदेश के मुताबिक, प्रभाकर कुमार (पटवारी हल्का नंबर-02) के खिलाफ प्रशासनिक, विभागीय और राजस्व कार्यों में लापरवाही की शिकायतों पर 15 अक्टूबर 2026 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। उन्हें जवाब देने के लिए तीन दिन का समय दिया गया, लेकिन निर्धारित अवधि बीतने के बाद भी उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया।

विभागीय जांच भी होगी

इसे शासकीय सेवा नियमों के विपरीत मानते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत निलंबन की कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय तहसील चिरमिरी की नाजिर शाखा रहेगा। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

छत्तीसगढ़