युवा प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, पेंड्रा में कल जिला स्तरीय युवा उत्सव…

युवा प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, पेंड्रा में कल जिला स्तरीय युवा उत्सव…

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में युवा प्रतिभाओं को मंच देने के लिए 12 नवंबर को जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से यह कार्यक्रम पेंड्रा के मल्टीपरपज असेंबली हॉल में होगा।

15 से 29 वर्ष के युवा ले सकेंगे हिस्सा

युवा उत्सव में लोक नृत्य, लोक गीत, चित्रकला, कविता लेखन, नुक्कड़ नाटक, रॉक बैंड, पारंपरिक वेशभूषा, विकसित भारत चैलेंज ट्रैक और नशा मुक्त भारत पर क्रिएटिव यूथ रील चैलेंज सहित 10 विधाओं में प्रतियोगिताएं होंगी।

प्रतिभागियों की आयु 15 से 29 वर्ष और संगतकारों की 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 17 अगस्त 2026 के आधार पर होगी। सत्यापन के लिए आधार कार्ड या दसवीं की अंकसूची लाना अनिवार्य है।

विजेताओं को मिलेगा राज्य स्तर पर मौका

जिला स्तर पर विजेताओं को प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह और पुरस्कार राशि दी जाएगी। चयनित दो दलों या दो व्यक्तिगत प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय युवा उत्सव में जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। प्रशासन ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

छत्तीसगढ़ स्पोर्ट